फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   relatives took the pregnant woman on a cot and reached the hospital by tractor-trolley in Agra

Agra: न एंबुलेंस मिली और न ही स्ट्रेचर, गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल पहुंचे परिजन

Fri, 18 Nov 2022 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Nov 2022 03:49 PM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल देने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। परिजन उसे चारपाई पर लिटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
relatives took the pregnant woman on a cot and reached the hospital by tractor-trolley in Agra
प्रसूता को लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ में एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने पर परिजन गर्भवती महिला को चारपाई पर लिटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीएचसी में गर्भवती को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला। पूरे मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रसूलपुर निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी गर्भवती सपना को गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिजनों ने सरकारी एंबुलेस के लिए कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल नहीं लगा। वहीं गर्भवती सपना की प्रसव पीड़ा बढ़ती ही जा रही थी। 

विज्ञापन

अस्पताल में स्ट्रेचर तक नहीं मिला 

जब परिजन को कुछ नहीं सूझा तो गर्भवती को चारपाई पर लिटाकर पड़ोसी के ट्रैक्टर ट्राली से ही अस्पताल लेकर पहुंच गए। परिजन उसे ट्रैक्टर ट्रॉली से उतारकर चारपाई पर लिटाकर वार्ड तक पहुंचे। उन्हें स्ट्रेचर या व्हीलचेयर तक नहीं मिली। बाद में सपना को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक मुकेश चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक प्रसूता ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाई गई, यह गलत है। उन्होंने कहा कि प्रसूता को लाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहती है। प्रसूता को एंबुलेंस और स्ट्रेचर क्यों नहीं मिला, यह पता करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed