फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   regular vaccination campaign

टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को किया जाएगा प्रतिरक्षित

Wed, 25 May 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
regular vaccination campaign
कासगंज। नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करने के लिए विभाग ने बुधवार से सर्वे शुरू करा दिया। सर्वे में चिह्नित होने वाले बच्चों व महिलाओं को प्रत्येक बुधवार व शनिवार को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से शून्य से 2 साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसके लिए माह के प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों आदि पर टीकाकरण की व्यवस्था कर रखी है। इसके बाद भी तमाम लोग टीकाकरण को लेकर लापरवाह रहते हैं। उनके द्वारा समय से बच्चों व महिलाओं को टीका नहीं लगाए जाते। विभाग ने अब ऐसे बच्चों व महिलाओं को प्रतिरक्षित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के माध्यम से जो बच्चे व महिलाएं चिंहित किए जाएंगे उनके लिए विभाग माइक्रोप्लान तैयार कर लक्ष्य का निर्धारण करेगा। सर्वे के लिए आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण से वंचित बच्चों व महिलाओं को चिंहित करने के सर्वे शुरू हो गया है। 31 मई तक सर्वे चलेगा। सर्वे में बच्चों को जो टीका नहीं लगा होगा उसका टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जाएगा-डा. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed