फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Registry office is locked no deeds have been done for 17 days hearing of revenue cases is also stalled

UP: निबंधन मित्र भर्ती का क्यों हो रहा विरोध...रजिस्ट्री दफ्तर में लटके ताले, 17 दिन से नहीं हुए बैनामे

Tue, 20 May 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 10:00 AM IST
सार

निबंधन मित्र भर्ती के विरोध में अधिवक्ताओं, कातिबों व स्टांप वेंडर्स का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस वजह से 17 दिन से बैनामे नहीं हो रहे हैं। इतना ही नहीं राजस्व वादों की सुनवाई भी नहीं हो पा रही है। 
 

विज्ञापन
Registry office is locked no deeds have been done for 17 days hearing of revenue cases is also stalled
निबंधन मित्र भर्ती का विरोध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में सोमवार को 17वें दिन भी ताले लटके रहे। निबंधन मित्र भर्ती के विरोध में अधिवक्ता, कातिब और स्टांप वेंडर्स की हड़ताल सभा और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। हड़ताल से बैनामा, वसीयत से लेकर शपथपत्र तक नहीं बन रहे। राजस्व वादों की सुनवाई ठप है।
विज्ञापन


 

निबंधन भवन में पांच रजिस्ट्री दफ्तर हैं। जिनमें फ्रंट आफिस कार्य निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। निबंधन मित्रों की भर्ती होगी। इसे लेकर अधिवक्ता आंदोलित हैं। उनका कहना है कि तहसील में काम करने वाले पेशेवर बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं, हड़ताल से 17 दिन में निबंधन विभाग का करीब 100 करोड़ रुपये राजस्व प्रभावित हो चुका है। मौके पर तहसील बार पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत, श्रीकृष्ण दीक्षित, विमल तिवारी, बृजेश शर्मा, दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष राम उपाध्याय, आशू यादव, मुकेश गुप्ता, विष्णु गौड़, श्याम सुंदर शर्मा, निशांत चतुर्वेदी, देवी सिंह लोधी, सुरेश कंसल, नरेश चंद तिवारी आदि रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज थाली, चम्मच बजाएंगे वकील
अधिवक्ताओं की हड़ताल सभा में सोमवार को आजाद समाज पार्टी, भारतीय किसान यूनियन ने पहुंचकर समर्थन दिया। तहसील बार एसोसिएशन महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार को भी तहसील में काम नहीं होगा। थाली, चम्मच बजाकर विरोध-प्रदर्शन किया। 21 मई को मंडलभर की तहसीलों का सदर में अधिवेशन होगा। जहां आंदोलन की आगामी रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed