{"_id":"639956e13224f5272f278fad","slug":"registration-for-sale-of-106-flats-of-ada","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: एडीए के 106 फ्लैटों की बिक्री के लिए पंजीकरण कल से, जानिए कीमत और ई-नीलामी की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एडीए के 106 फ्लैटों की बिक्री के लिए पंजीकरण कल से, जानिए कीमत और ई-नीलामी की प्रक्रिया
Wed, 14 Dec 2022 10:24 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:24 AM IST
सार
ताजनगरी में अगर फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा अवसर है। शास्त्रीपुरम हाइट्स के 1-4 कमरों तक के 106 फ्लैटों की ई-नीलामी होने जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार से पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
एडीए के फ्लैट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की शास्त्रीपुरम हाइट्स योजना में फ्लैट बिक्री के लिए बृहस्पतिवार से वेबसाइट खुल जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण होंगे। 28 दिन तक ऑनलाइन बोलियां लगेंगी। एक से चार कमरों के 106 फ्लैट बिकाऊ हैं। शुरुआती कीमत 13.88 लाख से 59.18 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि 2,384 रुपये प्रति वर्ग फीट फ्लैट की कीमत तय की गई है। ऐसे में एक कमरे के फ्लैट की शुरुआती कीमत 13.88 लाख रुपये, दो कमरों वाले की 33.67 लाख, 3 कमरों वाले की 39.98 लाख और चार कमरों वाले फ्लैट की 59.18 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
एडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन बोलियां लगेंगी। एक बार में 10 से 40 हजार रुपये तक बोली बढ़ेगी। 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क होगा। फ्लैट के आरक्षित मूल्य की 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा होगी। आवंटन के बाद 15 पीसदी धनराशि और जमा करनी होगी। बाकी 75 प्रतिशत धनराशि पर बैंक ऋण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
नेट बैंकिग से होगा भुगतान
ई-नीलामी में पंजीकरण, जमानत राशि का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और चालान से हो सकेगा। ई-नीलामी में कम बोली के कारण फ्लैट नहीं मिलने पर जमानत राशि वापस हो जाएगी।ये हैं हेल्पलाइन नंबर
- संपत्ति का विवरण जानने के लिए: 7599329108
- ई-नीलामी की जानकारी के लिए: 7037600020
- तकनीकी जानकारी के लिए: 9574524058