फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Registrar takes action against CBSE WSO, cancels registration

Agra News: रजिस्ट्रार ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ पर की कार्रवाई, पंजीकरण रद्द

Tue, 09 Dec 2025 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Registrar takes action against CBSE WSO, cancels registration
आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगरा स्थित सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी (सीबीएसई डब्ल्यूएसओ) पर नाम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई है। इस पर फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स के रजिस्ट्रार ने सोसाइटी का पंजीकरण निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

सीबीएसई के सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को नोटिस जारी कर बताया कि यह संस्था बोर्ड से किसी भी रूप में संबद्ध नहीं है। इसकी ओर से नाम का उपयोग करना भ्रामक एवं अवैध है। उधर, डब्ल्यूएसओ के सचिव ऋषि अवस्थी का कहना है कि उनका संगठन सेंट्रल बोर्ड ऑफ हायर एजुकेशन यानी सीबीएसई बोर्ड से किसी भी प्रकार से जुड़ा नहीं है। वह केवल एक स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन हैं, जिनका काम स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में बच्चों को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि हमारे कामकाज के लिए सीबीएसई की मान्यता की कोई आवश्यकता नहीं है। संस्था को वर्ष 2012 से एसजीएफआई की मान्यता प्राप्त है। सीबीएसई की आपत्ति पर मान्यता रद्द हुई। हाईकोर्ट में अगस्त में याचिका दायर करने पर अक्तूबर में उन्हें राहत मिली और उनकी एसजीएफआई की मान्यता पुनः बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएसओ सचिव का कहना है कि हाईकोर्ट से राहत के बाद भी सीबीएसई ने इस मुद्दे को उपनिबंधक कार्यालय में उठाया, दोबारा पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। यह साजिश के तहत हुआ है। इस निर्णय के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। वहीं बोर्ड ने अपने नोटिस में सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ की ओर से आयोजित या प्रचारित किसी भी खेल गतिविधि, इवेंट या प्रोग्राम से दूर रहें, क्योंकि संस्था के सभी दावे और गतिविधियां अब अनधिकृत और अमान्य मानी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed