फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Regional Vice President of BJP did not get respect in the closing program of the exhibition

Agra News: नुमाइश के समापन कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को नहीं मिला सम्मान, हुए नाराज

Sun, 04 May 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Regional Vice President of BJP did not get respect in the closing program of the exhibition
मैनपुरी। शुरुआत से विवादों में रही ऐतिहासिक और विख्यात श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का शनिवार देर शाम विवाद के साथ ही समापन हुआ। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक गुप्ता को सम्मान के साथ मंच पर नहीं बुलाया गया। इसके चलते वह नाराज हो गए, जिससे हंगामा हो गया। खुले मंच से उन्होंने संचालन कर रहे नाजिर सदर एवं प्रदर्शनी सहायक रोहित दुबे के प्रति नाराजगी व्यक्त की। आलोक गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष नुमाइश कार्यकारिणी में पदेन उपाध्यक्ष हैं। उनके प्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुआ। मंच संचालन कर रहे रोहित दुबे ने सम्मानपूर्वक मंच पर न बुलाकर न सिर्फ उनका बल्कि नगर की पूरी जनता का अपमान किया है। डीएम और एसपी के समझाने के बाद वह शांत हुए। इस विवाद के शांत होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। अध्यक्ष प्रदर्शनी एवं जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने स्मारिका का विमोचन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक माह तक चले श्रीदेवी मेला में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता का स्वस्थ मनोरंजन हुआ। साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिला। उन्होंने कहा कि सभी संयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की श्रीदेवी मेला प्रदर्शनी बेहद खास है। जनता के मनोरंजन के साथ के साथ मेला से कई लोगों को रोजगार मिलता है। समारोह में कार्यक्रम संयोजकों, कार्यकारिणी सदस्यों सहित सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीडीओ नेहा बंधु, एडीएम रामजी मिश्र, संरक्षक एवं राजपरिवार से जुड़े यशदीप सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed