फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Refused to marry when demand for car was not met

Agra News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से किया इन्कार

Fri, 16 Aug 2024 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Refused to marry when demand for car was not met
कार की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से किया इन्कार
विज्ञापन

- औरेया निवासी लड़की पक्ष के लोगों ने किशनी थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी (मैनपुरी)। जनपद औरेया की रहने वाली एक युवती से शादी तय हो गई। गोद भराई की रस्म भी पूरी हो गई। लेकिन महिगवां निवासी लड़के व परिजन ने कार की मांग पूरी न करने पर शादी करने से मना कर दिया है। परेशान लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

औरैया के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी सुमन देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री मधु की शादी थाना क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी एक युवक के साथ तय की थी। कुछ दिनों पहले गोद भराई की रस्म भी बड़ी ही धूमधाम के साथ की। शादी को लेकर सभी तैयारियां भी वह लोग पूर्ण कर चुके थे। शादी की तारीख तय होने वाली थी। इस बीच लड़के पक्ष की ओर से कार की मांग की जाने लगी। लड़के पक्ष की इस मांग को लेकर लड़की पक्ष ने कहा कि वह लोग कार देने में असमर्थ हैं। बाइक देने की बात तय हुई थी। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। लड़के पक्ष को समझाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन वह लोग अपनी जिद पर अड़े हैं। सुमन देवी ने किशनी पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed