{"_id":"6a10c47e01503227d7098045","slug":"refused-to-dine-at-the-restaurant-so-had-handbags-stolen-from-the-car-agra-news-c-364-1-ag11019-129242-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेस्तरां में नहीं खाया खाना तो कार में चोरी करवाए हैंडबैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेस्तरां में नहीं खाया खाना तो कार में चोरी करवाए हैंडबैंग
विज्ञापन
आगरा। मेट्रो स्टेशन के नजदीक पार्किंग में कार खड़ी करने पर गार्ड ने पुलिसकर्मी और उसके परिजन से उसके बताए रेस्तरां में ही भोजन करने की शर्त रख दी। परिवार नहीं माना तो धमकी दी। लौटकर आने पर कार के शीशे टूटे मिले और अंदर रखे गहनों से भरे दो बैग चोरी हो गए। थाना रकाबगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
झांसी की एरच निवासी दीप्ति ने आरोप लगाया है है कि वह अपने पति योगेंद्र, ननद प्रीति और बहनोई के साथ आगरा में लेखपाल की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा देने के बाद आगरा किला घूमने गए। डॉ. आंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग में कार खड़ी की। उस पार्किंग में मौजूद गार्ड ने रोका और कहा कि गाड़ी तभी खड़ी होगी जब द्वारकाधीश रेस्तरां में खाना खाओगे। दीप्ति के बहनोई ने बताया कि वह पुलिस विभाग में हैं और आगरा किला के सामने से बच्चे को जूस पिलाकर आ रहे हैं। खुद का नाम नरेश बताने वाले गार्ड ने कहा कि आप सरकारी विभाग में रहिए अभी पता चल जाएगा। जब सब लौटकर आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर पत्थर पड़े हुए थे। कार में रखे दो हैंडबैग गायब थे। हैंडबैगों में सोने-चांदी के जेवरात थे। गार्ड से शीशे टूटने के बारे में पूछा तो वह धमकी देकर चला गया। थानाध्यक्ष रकाबगंज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।