{"_id":"6a5f166f2531c592e701261d","slug":"reel-shot-inside-etah-police-station-sparks-questions-over-security-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा कोतवाली के अंदर युवती ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर रातों-रात हुई वायरल; VIDEO देख रह जाएंगे सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा कोतवाली के अंदर युवती ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर रातों-रात हुई वायरल; VIDEO देख रह जाएंगे सन्न
Tue, 21 Jul 2026 12:19 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:19 PM IST
सार
एटा कोतवाली परिसर के अंदर एक युवती का इंस्टाग्राम रील बनाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल हुई युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने कोतवाली नगर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवती पुलिस परिसर के भीतर अलग-अलग स्थानों पर इंस्टाग्राम रील बनाती दिखाई दे रही है। वीडियो में एटीट्यूड डायलॉग और फिल्मी अंदाज का प्रयोग किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद तेजी से साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह वीडियो "प्रीति यादव" नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता और इसे किस समय रिकॉर्ड किया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके, वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस परिसर जैसे संवेदनशील स्थान के भीतर रील बनाने की अनुमति किसने दी। यदि वीडियो वर्तमान का है तो पुलिस की मौजूदगी में इस तरह की गतिविधि कैसे हुई और सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसी बाहरी व्यक्ति को इस प्रकार वीडियो बनाने की छूट कैसे मिल गई।
ये भी पढ़ें - ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
ये भी पढ़ें - ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग पुलिस परिसर में इस तरह की रीलबाजी को अनुशासन और सुरक्षा के लिहाज से अनुचित बता रहे हैं। वहीं, अब निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो की जांच कर तथ्यों की पुष्टि के बाद कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें - UP: भगंदर-पाइल्स निशुल्क इलाज, 20 मिनट में होगा ऑपरेशन; 24 घंटे में मरीज करने लगेगा कामकाज
ये भी पढ़ें - UP: भगंदर-पाइल्स निशुल्क इलाज, 20 मिनट में होगा ऑपरेशन; 24 घंटे में मरीज करने लगेगा कामकाज