फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   red sand stone will made

फतेहपुर सीकरी की तरह लगेगा रेड सैंड स्टोन

Thu, 21 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 21 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
red sand stone will made
ताजमहल के पास सड़क पर ग्रेनाइट बिछाने की मंजूरी मांगने पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार को जब सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगी तो अब 29 जनवरी को होने वाली सुनवाई से पहले ही यूपी टूरिज्म ग्रेनाइट की जगह रेड सैंड स्टोन बिछाने पर सहमत हो गई है। यूपी टूरिज्म ने एएसआई को पत्र भेजकर फतेहपुर सीकरी की तरह ही सड़क पर रेड सैंड स्टोन बिछाने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन

197 करोड़ रुपये के ताजगंज प्रोजेक्ट में ग्रेनाइट के काम पर अब ग्रहण लगना तय है। निर्माण निगम और लखनऊ के अफसरों ने सड़क पर ग्रेनाइट बिछाने के निर्देश दिए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मंजूरी मांगने पर फटकार लगी। इसके बाद नोडल एजेंसी यूपी टूरिज्म ने यू टर्न ले लिया। एएसआई ग्रेनाइट के विरोध में रही है। एएसआई निदेशकों ने सप्ताह भर पहले ताजगंज क्षेत्र का दौरा कर यूपी टूरिज्म और निर्माण निगम को कह दिया था कि  वह रेड सैंड स्टोन की जांच कराकर उसी को बिछाने की तैयारी करे। ग्रेनाइट की संस्तुति एएसआई नहीं करेगा। यूपी टूरिज्म ने भी एएसआई को इस संबंध में सहमति पत्र दे दिया है कि जिस तरह से फतेहपुर सीकरी में स्मारक के पास सड़क पर लाल पत्थर लगे हैं, उसी तरह से ताज के पास भी बनाई जाए तो विभाग उससे सहमत रहेगा।
विज्ञापन


22 को दिल्ली में डीजी स्तर की बैठक
आगरा। सुप्रीम कोर्ट में 29 जनवरी को ताजगंज प्रोजेक्ट पर सुनवाई की जानी है। उससे पहले 22 जनवरी को एएसआई महानिदेशक राकेश तिवारी के आफिस में प्रदेश के सचिव पर्यटन और महानिदेशक नवनीत सहगल के साथ निर्माण निगम के महाप्रबंधक को भी बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार के अधिकारी ताजगंज प्रोजेक्ट में ताज के 100 मीटर दायरे में कई प्रस्तावाें की मंजूरी पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों गेट पर 28 इंच तक करनी होगी खोदाई
ताजगंज प्रोजेक्ट में लगाए जा रहे ग्रेनाइट के चलते ताजमहल के अंदर पानी भरना तय था। अमर उजाला ने ताज में पानी भरने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो यूपी टूरिज्म ने एएसआई को यह लिखित में भरोसा दिया है कि प्रोजेक्ट में बिटुमिन की सड़क की जगह बनाई जा रही स्टोन रोड से ताज के अंदर पानी नहीं भरेगा। ताज के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट पर क्रमश: 70, 60 और 40 सेमी. खोदाई की जाएगी, जिससे सड़क का स्तर ताज के गेट से नीचे रहेगा। दक्षिणी गेट पर प्रस्तावित 6.5 मीटर गहरे संपवैल के जरिए पानी लिफ्ट कर पूर्वी गेट नाले में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed