फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Red Dragon won the ASCA Cup.

Agra News: रेड ड्रैगन ने जीता एएससीए कप

Sun, 04 Oct 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Red Dragon won the ASCA Cup.
एएससीए कप
आगरा। मरियम टॉम्ब सिकंदरा स्थित एकेडमी के मैदान पर खेले गए एएससीए कप के फाइनल में कप्तान आकाश की शानदार गेंदबाजी के दम पर रेड ड्रैगन ने ब्लैक पैंथर को 13 रन से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेड ड्रैगन ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 123 रन बनाए। सूरज ने 33 और प्रथम यादव ने 22 रन बनाकर योगदान दिया। ब्लैक पैंथर के बंसल, प्रणव और राघव ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम रेड ड्रैगन की गेंदबाजी के सामने दबाव में आ गई। कप्तान आकाश ने चार विकेट चटकाए, जबकि उत्कर्ष ने दो विकेट लेकर जीत की राह आसान कर दी। पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

आकाश को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ शृंखला का भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। ब्लैक पैंथर के बंसल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और समग्र पाराशर को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अजीत सिंह और डॉ. राजीव पचौरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed