फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recruitment will be done on 709 posts of forest guard and wildlife guard.

Agra News: वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर होगी भर्ती

Tue, 12 Sep 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Sep 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done on 709 posts of forest guard and wildlife guard.
लखनऊ। प्रदेश में वन एवं वन्यजीव विभाग में वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर भर्ती होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से शुरू होंगे और 10 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। वहीं शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की शार्ट लिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2022 के स्कोर के आधार पर की जाएगी। इसलिए इसके लिए पीईटी 2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी के शुल्क का समायोजन होने के बाद ही वह आवेदन का प्रिंट आउट ले सकेंगे। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले दिशा-निर्देश को ठीक से पढ़कर, उसके अनुरूप ही आवेदन करें।
विज्ञापन


आरक्षण में छूट पाने के लिए अभ्यर्थी निर्धारित समय तक संबंधित प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें। अभ्यर्थी अपने पीईटी-2022 के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन ही होगा। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। मुख्य परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले लिया जाएगा। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन



- 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होंगे आवेदन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed