फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recruitment of Panchayat Assistants in 133 Gram Panchayats is hanging in the balance

अधर में लटकी है 133 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती

Mon, 27 Sep 2021 07:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Panchayat Assistants in 133 Gram Panchayats is hanging in the balance
मैनपुरी। पंचायत सहायक भर्ती की सूची आठ सितंबर को ही जारी की जानी थी। लेकिन शिकायतों और नोडल अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट में समय लगने से 133 ग्राम पंचायतों में भर्ती अधर में लटकी हुई है। आवेदक जानकारी के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिले की 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की जानी है। आठ सितंबर को ये सूची जारी होनी थी। लेकिन शिकायतों के चलते इसमें देरी हुई। लगभग दस दिन बाद 416 ग्राम पंचायतों की सूची जारी कर दी गई, जबकि 133 ग्राम पंचायतों की सूची रह गई। इसमें 49 ग्राम पंचायतों में शिकायत के चलते, 22 ग्राम पंचायतों में कोरोना रिपोर्ट सत्यापन के चलते, 48 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी के सत्यापन में देनी होने के कारण और 14 ग्राम पंचायतों में प्रधान की सहमति न होने के कारण देरी हुई। निर्धारित तारीख से 19 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन न तो शिकायतों का निस्तारण हो पा रहा है और न ही जांच पूरी हो पा रही है। इससे आवेदकों को परेशानी हो रही है। वे भर्ती के बारे में जानने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

----
दो दिन में कराना होगा 416 पंचायत सहायकों का अनुबंध
एक सप्ताह पूर्व ही जिले में 416 पंचायत सहायकों की चयन सूची जारी हो चुकी है। इसके बाद अब ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक का अनुबंध होना है। अनुबंध के बाद ही उन्हें नियुक्ति पत्र देकर काम शुरू हो सकेगा। लेकिन अब तक ग्राम प्रधानों ने अनुबंध नहीं किए हैं। इसके लिए सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने हर हाल में एक सप्ताह में अनुबंध कराने के साथ ही नियुक्ति पत्र वितरित कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है। वहीं अन्य कारणों से जिन ग्राम पंचायतों में भर्ती रुकी है उसे भी निस्तारित किया जा रहा है। जल्द ही बाकी बची 133 ग्राम पंचायतों की भी सूची जारी कर दी जाएगी।
-स्वामीदीन, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed