फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Record of murder not available in thana that happened seventeen years ago in Agra

Agra: थाने में नहीं मिल रहा हत्या का रिकॉर्ड, 90 लाख रुपये बीमा राशि हड़पने के लिए हुई थी वारदात

Wed, 15 Nov 2023 02:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 02:11 PM IST
सार

आगरा के रकाबगंज थाने में हत्या का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। 90 लाख रुपये बीमा राशि हड़पने के लिए वारदात को अंजाम देने का आरोप है। 

विज्ञापन
Record of murder not available in thana that happened seventeen years ago in Agra
थाना रकाबगंज, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में 17 साल पहले खंभे से टकराकर कार में आग लगाकर व्यक्ति को जलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुजरात पुलिस की सूचना पर स्थानीय थाने में फाइलों को खंगाला जा रहा है। हालांकि घटना के संबंध में कोई रिकार्ड नहीं मिला है। पुलिस अब बीमा कंपनी से जानकारी जुटा रही है। आरोपी को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की तैयारी है।

विज्ञापन


31 जुलाई 2006 को रकाबगंज क्षेत्र में घटना हुई थी। एक कार में खंभे से टकराने के बाद आग लगी थी। पुलिस ने कार से चालक सीट पर एक व्यक्ति की लाश बरामद की थी। वह जल गई थी। मृतक की पहचान गौतमबुद्ध नगर के पारसौल निवासी अनिल मलिक के रूप में की गई थी। 
विज्ञापन


थाना पुलिस ने जीडी में तस्करा डाला था। परिजन शव गांव ले गए। अंतिम संस्कार किया। जिस अनिल मलिक की मौत का दावा किया गया, वह गुजरात के अहमदाबाद में रह रह था। उसने नाम बदल लिया था। पुलिस ने गोपनीय सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने 90 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए यह घटना कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बारे में जुटाएंगे जानकारी

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 17 साल पुरानी घटना का रिकॉर्ड थाने में मौजूद नहीं है। हालांकि घटना के बाद आरोपी के परिजन ने बीमा के लिए दावा किया था। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लगाया गया था। इस रिपोर्ट को निकलवाया जा रहा है। इसके के लिए बीमा कंपनी से संपर्क किया गया है।



बीमा राशि गाजियाबाद से मिली थी। साथ ही गुजरात पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद आरोपी को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी। जिस व्यक्ति की हत्या हुई, उसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। मृतक के परिजन कौन हैं? उन्होंने गुमशुदगी या कोई मुकदमा दर्ज कराया था या नहीं? यह पता किया जाएगा। पहचान के प्रयास किए जाएंगे, जिससे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed