फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Record breaking heat Agra is second hottest city in state

UP Weather: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी...सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर आगरा, पारा 42 डिग्री; इन जिलों में लू का अलर्ट

Wed, 09 Apr 2025 04:42 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Apr 2025 04:42 AM IST
सार

भीषण गर्मी का कहर जारी है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आगरा सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं झांसी 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। माैसम विभाग की ओर से लू का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Record breaking heat Agra is second hottest city in state
गर्मी से बुरा हाल - फोटो : freepik

विस्तार

आसमान से बरस रही आग के चलते आगरा लगातार दूसरे दिन प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। मंगलवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। सड़कों पर निकले लोगों को लू की जबरदस्त तपिश महसूस हुई। मंगलवार को भी पारा सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राजस्थान से सटे उत्तर प्रदेश के हिस्सों और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के जिलों में लू का अलर्ट है। इन हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा है। सुबह 10 बजे के बाद ही तापमान 40 डिग्री के पार चला गया जो शाम 5 बजे तक 40 डिग्री से ज्यादा ही बना रहा। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान में गिरावट नहीं आई। न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कल से मिल सकती है राहत
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिल सकती है। बुधवार शाम से सतह से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती है। बृहस्पतिवार को 30 से 35 किमी की रफ्तार वाली हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में चल सकती है, जो लू के थपेड़ों से राहत दिलाएंगी। इसके अलावा बादलों की आवाजाही से तापमान में मामूली कमी दर्ज की जा सकती है।

 
विज्ञापन

सबसे गर्म रहे ये शहर- तापमान
झांसी  42.6 डिग्री
आगरा 42.0 डिग्री
हमीरपुर 41.2 डिग्री
बांदा 40.2 डिग्री
प्रयागराज 40.2 डिग्री








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed