फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recommendations of the Eighth Pay Commission should be implemented

Agra News: आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू हों

Tue, 14 Jan 2025 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Recommendations of the Eighth Pay Commission should be implemented
कासगंज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक सोमवार को शहर के सोरो रोड स्थित बीएबी इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में कर्मचारियों की समयस्याओं एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले यूपीएस गजट को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। जिला महामंत्री रमेश चंद्र ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू होनी चाहिए। जिस पर केंद्र सरकार बिल्कुल मौन एवं नकारात्मक रुख अख्तियार कर चुकी है। केंद्रीय वेतन आयोग कमेटी का गठन भी अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से अपनी विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वर्ष 2024 को संघर्ष वर्ष घोषित किया गया उसी प्रकार 2025 को सतत संघर्ष वर्ष एवं 2026 को सर्वोच्च संघर्ष वर्ष घोषित किया है। यूपीएस पर केंद्रीय गजट होने के बाद अगली सतत संघर्ष की रणनीति इलाहाबाद प्रयागराज कुंभ में एक एवं दो मार्च को केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व द्वारा तय होगी। संचालन रमेश चंद्र वर्मा मंत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed