फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rebels can spoil the maths of BJP candidates

Agra News: भाजपा प्रत्याशियों की गणित बिगाड़ सकते बागी

Thu, 27 Apr 2023 10:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Rebels can spoil the maths of BJP candidates
कासगंज। निकाय चुनाव की सरगर्मियां नामांकन करने के बाद से तेज हो गई हैं। भाजपा ने जिले की 8 निकायों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं भाजपा का टिकट पाने से वंचित रहे भाजपा के नेता तीन निकायों पर निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतर गए हैं। ये बागी प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकते है। इस चुनौती को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बागी नेताओं को मनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कासगंज नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे की पत्नी मीना बौहरे को प्रत्याशी बनाया है। इस टिकट पर पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान का बड़ा दावा रहा। वह पिछले काफी समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थी। टिकट की रेस में भी वह आगे रहीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। जिससे आहत होकर डॉ. शशिलता चौहान निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतर गईं। उन्हें सपा ने अपने समर्थन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

वहीं गंजडुंडवारा नगरपालिका में भाजपा ने निवर्तमान चेयरमैन संजीव महाजन को फिर से प्रत्याशी बनाया है। यहां संघ और भाजपा से चार पीढि़यों से जुड़े सुभाष चंद्र गुप्ता के पुत्र आशीष गुप्ता ने टिकट के लिए दावा किया था। वह और उनका परिवार पार्टी से लंबे समय से जुड़ा है। उन्हें टिकट के लिए वरिष्ठ नेताओं के आश्वासन भी मिले, लेकिन टिकट नहीं मिली। आशीष गुप्ता और उनके समर्थक इस बात से आहत हैं। अब वह निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसी ही स्थिति नगर पंचायत सिढ़पुरा में है। यहां निवर्तमान चेयरमैन कंचन गुप्ता को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया। उनके स्थान पर भाजपा ने कामिनी गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। जिससे कंचन गुप्ता और उनके समर्थक आहत हैं। कंचन भी निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में हैं। जो भाजपा प्रत्याशी को चुनौती बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पार्टी का टिकट किसी एक को ही मिल सकता है। जो लोग संगठन से जुड़े हैं और चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें पार्टी के हित में समझाया जा रहा है। निरंतर सभी से संपर्क में हैं। भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। केपी सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed