फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   reality of a girl begging at railway station betrayed in love

UP: स्टेशन पर भीख मांगने वाली युवती की ऐसी हकीकत...रो पड़ेंगे, प्यार में मिला धोखा; इसलिए हो गई ऐसी हालत

Thu, 24 Jul 2025 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 11:29 AM IST
सार

शादी के सपने देख रही युवती ने प्रेमी के लिए घर तो छोड़ दिया, लेकिन उसे इतना बड़ा धोखा मिला कि अब वो रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने के लिए मजबूर हो गई। 

 

विज्ञापन
reality of a girl begging at railway station betrayed in love
महिला सांकेतिक - फोटो : freepik, AI

विस्तार

शादी का वादा कर दो युवतियों का शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद बहाने से आरोपी उन्हें आगरा के कैंट स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। पिछले 18 दिनों से दोनों भीख मांगकर गुजर-बसर करने के लिए विवश हैं। बुधवार को दोनों ने डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

 

एक कॉल ने बर्बाद कर दी जिंदगी
महोबा निवासी पीड़िता ने शिकायती प्रार्थनापत्र दिया है। लिखा है कि 1 साल पहले उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से शमसाबाद, आगरा निवासी एक युवक की कॉल आई थी। उसने गलत नंबर बताकर काट दी। युवक बार-बार कॉल करने लगा। दोनों बात करने लगे। दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी शादी का वादा कर उसे 28 फरवरी को महोबा से बहलाकर अपने साथ ले आया। गुजरात में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। वहां तीन महीने तक शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर दर्द की दवा बताकर गर्भपात की दवा खिला दी। वहां से राजस्थान के मेहंदीपुर लेकर आ गया।

ये भी पढ़ें -  UP: अब्दुल रहमान की पत्नी का वो वीडियो...जिसे देख पुलिस भी हैरान, अवैध धर्मांतरण केस में बड़ा अपडेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटकर नहीं आए वापस
फिर से डेढ़ महीने की गर्भवती होने पर आगरा लेकर आ गया। जहां उसका चचेरा भाई भी कानपुर की एक महिला के साथ मिला। दोनों भाई होटल में कमरा बुक करने की बोलकर उन्हें स्टेशन पर बैठाकर गए। लौटकर वापस नहीं आए। फोन भी बंद कर लिया। उनके बताए पते पर शमसाबाद उनके गांव पहुंची तो परिजन ने मारपीट कर भगा दिया। शिकायत पर शमसाबाद पुलिस ने सुनवाई नहीं की। वह दोनों पिछले 18 दिनों से कैंट स्टेशन पर भीख मांगकर गुजार-बसर कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें -   UP: स्टेशन पर भीख मांगने वाली युवती की ऐसी हकीकत...रो पड़ेंगे, प्यार में मिला धोखा; इसलिए हो गई ऐसी हालत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed