फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reality Check Of Cleanliness In Agra Garbage Collection

कचरा व्यवस्था: कागजों पर हर दिन, हकीकत में तीन दिन बाद उठ रहा कचरा, अधिकारियों की खुली पोल

Sun, 18 Jul 2021 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Jul 2021 11:00 AM IST
सार

बुद्ध विहार चक्कीपाट- सड़क किनारे औलिया रोड चीलघर चौराहे से बुद्ध विहार चक्कीपाट बस अड्डे तक कचरे के ढेर लगे हैं। चक्कीपाट में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किसी ने नहीं देखा।

विज्ञापन
Reality Check Of Cleanliness In Agra Garbage Collection
आगरा की सड़कों पर पड़ा कूड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कागजों पर नगर निगम हर घर से यानी 3.25 लाख घरों तक पहुंचकर रोज कूड़ा उठा रहा है, लेकिन हकीकत ये है कि 3 से 5 दिन के बाद घरों और डलाबघरों से कचरा उठाया जा रहा है। नगर निगम के पार्षद ही अधिकारियों के दावों की पोल खोल रहे हैं। अधिकारी 91 फीसदी घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का दावा कर रहे हैं, जबकि पार्षदों की शिकायत है कि घर-घर से कूड़ा उठता तो नालों की सफाई में कचरे के पहाड़ कैसे निकलते। नालों का चोक होना इस बात की तस्दीक है कि डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बुद्ध विहार चक्कीपाट- सड़क किनारे औलिया रोड चीलघर चौराहे से बुद्ध विहार चक्कीपाट बस अड्डे तक कचरे के ढेर लगे हैं। चक्कीपाट में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन

पंचकुईयां इंटर कॉलेज- पंचकुईयां में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के गेट के सामने ही कचरे के ढेर हैं। इंटर कॉलेज प्रबंधन नगर निगम से कई बार अवैध डलाबघर हटाने की मांग कर चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी भदौरिया- जगदीशपुरा से प्रताप नगर के बीच गढ़ी भदौरिया में सड़क के बीचोबीच कचरा फैला है। तीन गलियों के लोग इसी कचरे के ढेर के बीच से निकलकर जाने को मजबूर हैं।
घटिया आजम खां- सिटी स्टेशन रोड पर कचरे के ढेर हैं। नगर आयुक्त यहां से डलाबघर हटाने के निर्देश दे चुके, लेकिन उनके  आदेश भी नहीं सुने जा रहे।
 

पहले प्राइवेट कंपनी और अब नगर निगम, दोनों की व्यवस्था में डोर टू डोर कचरा नहीं उठाया जा रहा। मैने एक जगह से डस्टबिन हटवाया तो दूसरी कॉलोनी के गेट पर अवैध डलाबघर बना दिया। लोगों के घर से कचरा उठ रहा है तो कॉलोनी के गेट पर कचरा कैसे पहुंच रहा है। - राहुल चौधरी पार्षद, आजमपाड़ा

ये केवल नारा है कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। अगर ऐसा है तो उनकी नाक के नीचे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, डस्टबिन घोटाला कैसे हो गया और कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई। अब भी दोनों व्यवस्थाएं ठप हैं। कागजों पर करोड़ों का भुगतान किया जा रहा है। ये भ्रष्टाचार की श्रेणी में नहीं आता क्या। - शिरोमणि सिंह पार्षद, घटिया आजम खां

एक-दो गलियों को छोड़कर कहीं भी डोर टू डोर कूड़ा नहीं लिया जा रहा। घरों से कचरा उठ भी रहा है तो मोहल्ला प्रथा के सफाईकर्मी उठा रहे हैं। नगर निगम की गाड़ियां केवल मेन रोड से निकलती दिखती हैं, कूड़ा लेने अंदर नहीं पहुंचतीं। हम लोग कई बार शिकायतें कर चुके, पर प्रभारी सख्ती नहीं कर सके। - प्रियंका प्रजापति पार्षद, खातीपाड़ा

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गड़बड़ियों को हमने उजागर किया ताकि व्यवस्था सुधरे, लेकिन कोई सुधार ही नहीं हुआ। नगर निगम के अधिकारी केवल मशीनों की खरीद, कमीशनखोरी में लगे हैं। बिना निगम सदन की सहमति के करोड़ों की खरीद की जा रही है, पर कचरा उठाने की व्यवस्था सुधर नहीं पाई। - रवि बिहारी माथुर पार्षद, पीपलमंडी

लगातार तीसरे दिन राहत: नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आगरा में कितनी है कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed