फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chiller Plant Operator Dies After Electric Shock

दर्दनाक: चिलर प्लांट में आया करंट, ऑपरेटर को लगा जोर का झटका और चली गई जान; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 21 Aug 2026 01:58 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 21 Aug 2026 01:58 PM IST
सार

एटा के अलीगंज में उभयी असदनगर स्थित चिलर प्लांट में आधी रात करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर सुधीर की मौत हो गई। सुधीर की मौत से छह बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Chiller Plant Operator Dies After Electric Shock
परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज के थाना नयागांव क्षेत्र के उभई असदनगर स्थित मां वैष्णो आइस एंड चिलर प्लांट में बृहस्पतिवार की आधी रात काम करते समय ऑपरेटर को विद्युत करंट लग गया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ऑपरेटर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मिहुता निवासी सुधीर (38) उभई असद नगर स्थित मां वैष्णो आइस एंड चिलर प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह प्लांट में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक विद्युत करंट लग गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट मालिक अजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और चालक की मदद से सुधीर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर गए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद प्लांट मालिक ने मृतक के परिजन और थाना नयागांव पुलिस को सूचना दी। सुधीर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह छह बेटियों और एक बेटे का पिता था। बच्चों में प्रांशी, सनी, काजल, दुर्गा, लवली, अंशी और काव्या शामिल हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बारिश के मौसम में हुए हादसे के बाद प्लांट की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed