फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   real sisters suicide case Brahma Kumari Ashram suicide note and mobile phones will be examined in forensic lab

आश्रम में बहनों ने की आत्महत्या: एकता और शिखा की खुदकुशी मामले में पुलिस को है ये शक, ये जांच करेगी पर्दाफाश!

Thu, 16 Nov 2023 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Nov 2023 11:29 AM IST
सार

आगरा के जगनेर के ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों खुदकुशी के मामले में फॉरेंसिक लैब में सुसाइड नोट और मोबाइलों की जांच होगी। छह दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। 

विज्ञापन
real sisters suicide case Brahma Kumari Ashram suicide note and mobile phones will be examined in forensic lab
मृतक बहनों के फाइल फोटो और सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर के ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों एकता और शिखा की खुदकुशी के मामले में मुख्य आरोपी नीरज छह दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में राजस्थान और गुजरात में दबिश दे रही हैं। 
विज्ञापन


उधर, तय हुआ है कि दोनों बहनों के सुसाइड नोट और मोबाइलों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों बहनें खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट लिखतीं नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन


एकता और शिखा के अलग-अलग सुसाइड नोट पुलिस को मिले थे। इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर भी भेजा गया था। यह वायरल हो गए थे। आश्रम के सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी। इसमें दोनों बहनें पहले सुसाइड नोट लिखती नजर आ रही हैं। इसके बाद फंदा लगाती हैं। पहले शिखा की मौत होती है। एकता का फंदा टूट जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दोबारा फंदा बनाकर फांसी लगा लेती है। कुछ देर में ही उसकी मौत हो जाती है। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखे हस्तलेख को परिवार के लोगों ने पहचाना है। एकता और शिखा के ही बताएं हैं। फिर भी केस में मजबूत साक्ष्य के लिए सुसाइड नोट को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 

इनके हस्तलेख का मिलान होगा। इसके लिए बहनों के पुराने हस्तलेख का नमूना भी लिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों के मोबाइल की भी लैब में जांच कराई जाएगी। उसमें कई ऑडियो क्लिप मिली थीं। यह कब की है? यह पता किया जाएगा।

कहां छिपा है नीरज
बहनों की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा था। मगर, छह दिन में भी मुख्य आरोपी नीरज को नहीं पकड़ सकी है। एकता और शिखा की ओर से सुसाइड नोट में नीरज को ही मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है।

उसकी धोखाधड़ी से ही बहनें परेशान थीं। नीरज की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगी हैं। माउंट आबू के साथ ही गुजरात के कई जिलों, मध्य प्रदेश में दबिश दे चुकी है। मगर, वो हाथ नहीं आ सका है। आरोपी अपने परिचितों के संपर्क में भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed