{"_id":"617fff8c25e43829d45eac85","slug":"ready-to-merge-with-sp-respect-to-our-people-shivpal-mainpuri-news-agr5134376145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में विलय के लिए तैयार, हमारे लोगों को मिले सम्मान: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में विलय के लिए तैयार, हमारे लोगों को मिले सम्मान: शिवपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रसपा बड़े दल से गठबंधन करेगी। वह सपा से गठबंधन और विलय के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारे लोगों को सपा में सम्मान मिलना चाहिए उन्हें समायोजित किया जाए। वर्ष 2022 में भाजपा का सत्ता से जाना पूरी तरह तय है। वह रथयात्रा लेकर सोमवार की देर शाम कुरावली पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर उन्होंने कहा कि वह मोहम्मद अली जिन्ना को नहीं जानते, हम तब पैदा भी नहीं हुए थे। हम तो डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, अब्दुल हमीद, अशफाक उल्ला खान को जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। आज किसान खाद के लिए परेशान हैं। सरकार किसानों को खेती के लिए खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रसपा समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेगी। सरकार बनने पर किसानों को वरीयता के आधार पर सहूलियतें देगी। रथयात्रा लेकर निकले पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। थाने और तहसील बिना दलाली के नहीं चल रहे हैं। जिस किसान को लाभ देने की बात कहकर भाजपा सरकार में आई थी। सरकार बनाने के बाद भाजपा किसानों को भूल चुकी है। सरकार को एमएसपी पर कानून बनाने के साथ ही किसानों की मांगें मानकर तीनों कूषि कानून वापस लेने चाहिए। रथयात्रा के माध्यम से किसानों को प्रसपा जागरूक कर रही है। देर रात वह मैनपुरी पहुंचे शिवपाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, जिला महासचिव अरविंद सिंह यादव, सर्वेश गुप्ता मौजूद रहे।