फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   reaction on lathicharge by police

जबरा मारे रोने भी न दे: लक्ष्मीकांत

Mon, 23 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 23 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
reaction on lathicharge by police
शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वारदातों का खुलासा नहीं हो पा रहा। ऐसे में जब भाजपाई अपनी आवाज उठाने के लिए आईजी कार्यालय पर पहुंचे तो उनकी शिकायत का समाधान करने की बजाय उन्हें लाठियों से पीटा जा रहा है। यह कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी का। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

फोन पर हुई बातचीत में उन्हाेंने कहा कि सपा सरकार अब तक प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम नहीं कर पाई है। ऐसे में जो लोग इसके खिलाफ आवाज बुलंद करना चाहते हैं, उसको भी दबाया जा रहा है। कहा कि यह तो ‘जबरा मारे और रोने भी न दे’, जैसी स्थिति है। मीडियाकर्मियों पर हमला लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भी कड़े शब्दों में पुलिस लाइन घटनाक्रम की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अपराध पर लगाम लगा पाने में नाकामयाब पुलिस-प्रशासन अपनी खींच व्यापारियों, महिलाओं और मीडियाकर्मियों पर उतार रहा है। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अशोक राना, महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन जैन, विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, अनिल चौधरी, डा. हितेंद्र इंदौलिया आदि ने घटनाक्रम की निंदा करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन

रईसुद्दीन पर बरस पड़े व्यापारी
घायल सराफ को देखने जीजी नर्सिंग होम पहुंचे सपा महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन को व्यापारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने उनसे पूछा की कि सत्ताधारी दल में होते हुए भी वह व्यापारियों को सुरक्षा क्यों नहीं दिला पा रहे। सोना-चांदी उद्योग कमेटी के महामंत्री संजय वर्मा ने कहा कि थानों के पास वारदात हो रही हैं। पुलिस का बदमाशों में जरा भी डर नहीं है। व्यापारी खौफ में हैं। रईसुद्दीन ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। मजबूरी यह है कि  मानवाधिकार आयोग के चलते पुलिस अपराधियों पर उतनी सख्ती नहीं कर पा रही है, जितनी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसकल और रामसहाय भी मिले
सराफा कारोबारी धनकुमार जैन और उनके परिवार से मिलने सोमवार को सूबे के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामसकल गुर्जर और जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव जीजी नर्सिंग होम पहुंचे। रामसकल ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि वारदात की जल्द से जल्द से खुलासा करें। साथ ही सराफा व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह उनके साथ है। मनोज गुप्ता, श्याम भोजवानी, दिलीप प्रताप सिंह, सुशांत गुप्ता, रितेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल भी गुर्जर के साथ असपताल में मौजूद रहे।
शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन था। पुलिस का ऐसा व्यवहार जीवन में पहली बार देखा। ऐसा लग रहा है कि सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। जिस तरीके से बर्बर लाठीचार्ज किया गया वह लोकतंत्र की हत्या है।

सुभाष ढल, विहिप नेता
पत्रकारों और व्यापारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। यह निंदनीय है। मीडिया की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। पार्टी नेतृत्व और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।
दिलीप प्रताप सिंह, सपा जिला मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed