{"_id":"6b02063b23d704f5500c0323","slug":"rbs-engineering-technical-campus-emerged-as-the-overall-champion-agra-news-c-421-1-sagr1052-21933-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
बिचपुरी (आगरा)। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस बिचपुरी में चल रहे दो दिवसीय डॉ. अब्दुल कलाम जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेजबान आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में नौ जिलों के संस्थानों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
संस्थान के निदेशक (अकादमिक) प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन एथलेटिक्स में आरबीएस के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 100 और 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अथर्व राणा ने स्वर्ण पदक जीते। 200 मीटर बालिका वर्ग में आयुषी सिंह ने स्वर्ण हासिल किया। 400 और 800 मीटर बालक वर्ग में देवांश राघव ने बाजी मारी। 400 मीटर बालिका वर्ग में आयुषी सिंह ने रजत और 800 मीटर में सृष्टि दुबे ने रजत पदक जीता।
चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ के बालक वर्ग में आरबीएस की टीम स्वर्ण और बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीती। गोला फेंक में आरबीएस के विनोद कुमार और बालिका वर्ग में नैंसी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चक्का फेंक बालक वर्ग में पार्थ चौधरी ने स्वर्ण और बालिका वर्ग में ज्योति ने कांस्य पदक जीता। अन्य स्पर्धाओं में 100 मीटर बालिका वर्ग में बीएसए मथुरा की तनु, 400 मीटर में एचसीएसटी की गौरी सारस्वत और 800 मीटर में एफईटी आगरा कॉलेज की कृति शर्मा विजेता रहीं।
विज्ञापन
रिले दौड़ के बालिका वर्ग में एचसीएसटी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। शतरंज बालक वर्ग में आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस के दुष्यंत कुमार और बालिका वर्ग में एचसीएसटी की नैना ठाकुर विजेता रहीं। बैडमिंटन बालक वर्ग में जीएल बजाज मथुरा और बालिका वर्ग में आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस की टीम ने खिताब जीता। टेबल टेनिस के बालक वर्ग में आरईसी मैनपुरी और बालिका वर्ग में आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस की टीम विजेता रही।
बास्केटबॉल के बालक वर्ग में ईशान कॉलेज और बालिका वर्ग में एचसीएसटी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी के दोनों वर्गों में बीएसए मथुरा की टीमें विजेता रहीं। वॉलीबाल बालक वर्ग में आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस और बालिका वर्ग में जीएल बजाज मथुरा की टीम ने खिताब जीता। खो-खो के बालक और बालिका दोनों वर्गों में मेजबान आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस की टीमें विजेता रहीं।
आगरा मंडल के संयोजक प्रो. दुष्यंत सिंह और सह-संयोजक प्रो. शचिपति पांडेय ने प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी दी। इस अवसर पर निदेशक (प्रशासनिक एवं वित्त) प्रो. पंकज गुप्ता, प्रो. एबी लाल, प्रो. श्रद्धारानी सिंह, प्रो. विवेक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. नितिन अग्रवाल, डॉ. अनुराग कुलश्रेष्ठ, डॉ. प्रमोद शर्मा, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. आशीष खरे, डॉ. मोनिका सिंह और इंजीनियर आलोक सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।