{"_id":"68ffde623ceec5de9f0bf565","slug":"rbs-cricket-club-won-the-match-by-four-runs-agra-news-c-365-1-sagr1045-105053-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आरबीएस क्रिकेट क्लब ने चार रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आरबीएस क्रिकेट क्लब ने चार रन से जीता मुकाबला
विज्ञापन
आगरा। बमरौली कटारा, फतेहाबाद रोड स्थित जेबी स्पोर्ट्स के मैदान पर सोमवार को एसबीएसआर प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ। इसमें आरबीएस क्रिकेट क्लब ने 4 रन से मैच जीत लिया।
शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री पार्थ राणा और हरिभान सिंह राणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले टॉस जीतकर आरबीएस क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। राम मोहन ने 63 और निशांत कुशवाहा ने 38 रनों की शानदार पारी खेली।
जवाब में उतरी आगरा रॉयल्स की टीम 140 रन ही बना सकी। रॉयल्स की ओर से अर्जुन भारद्वाज ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। निशांत कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आयोजक सत्येंद्र सिंह राणा, जगवीर राणा, अनीश मिश्रा, भावना शर्मा, पार्वती देवी, बबीता राणा, दिनेश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद