{"_id":"692b5c1e50bcfed5930239fe","slug":"rbs-college-police-and-protesters-clash-agra-news-c-157-1-sagr1052-102650-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीएस कॉलेज: पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीएस कॉलेज: पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई झड़प
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार से आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के गेट के सामने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। दूसरे दिन शनिवार को भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी पहुंचे। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नोटिस भी दिया है। आरोप है कि धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने जबरन उठाने की कोशिश की, इस पर झड़प भी हुई।
किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह और बिचपुरी ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोग 12 मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। शनिवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रकाश धरनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने 12 मांगों का पत्र देकर कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं, थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने धरने पर बैठे लोगों को नोटिस देकर धरने को अन्य स्थान पर ले जाने के लिए कहा है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रकाश का कहना है कि धरनारत लोगों ने मांग पत्र दिया है। इस संबंध में मैनेजमेंट से वार्ता की जा रही है। धरने में बनै सिंह, शिशुपाल सिंह, भूरी सिंह, मेघसिंह, राधेश्याम भगत जी, रामगोपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अंगद सोलंकी, पुष्पेंद्र चौधरी, अजीत चाहर, भरत सिंह सोलंकी, मुनेंद्र परमार, प्रदीप चौधरी प्रधान, कृष्णवीर सिंह सोलंकी, कृपाल सिंह आदि रहे। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान और सहायक पुलिस आयुक्त लोहमंडी गौरव सिंह शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे धरनास्थल पर पहुंचे। शाम करीब छह बजे पुलिस ने जबरदस्ती लोगों को धरने से उठाने का प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई।