फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rbi sending messages to customers

सिक्कों के लेनदेन से आप भी हैं परेशान, तो इस खबर पर जरूर दें ध्यान

Mon, 05 Feb 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 05 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
rbi sending messages to customers
10 के सिक्के
दस रुपये के सिक्कों के चलन को लेकर लगातार फैल रही अफवाहों पर भारतीय रिजर्व बैंक ने लगाम लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने पहले तो दस रुपये के सिक्कों को वैद्य ठहराने का पत्र जारी किया और अब सभी मोबाइल फोन ग्राहकों को ऐसे संदेश भेजे जा रहे हैं कि ‘10 रुपये के सिक्के रुपये चिन्ह के साथ और उसके बिना दोनों ही वैद्य हैं, इन्हें बेझिझक लें’।

रुपये का चिन्ह लागू होने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने जो दस रुपये का सिक्का जारी किया था, उसका लेनदेन सब्जी मंडियों में कम होने के बाद विवाद का विषय बन गया। देहात में दस रुपये के सिक्कों को नकली बताकर लेनदेन बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारियों और लीड बैंक मैनेजरों ने जब इसकी सूचना भारतीय रिजर्व बैंक को दी तो अब हर ग्राहक के मन में फैले भ्रम को मिटाने के लिए उनके मोबाइल पर संदेश भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में लीड बैंक ने ऐसे कैंप भी लगाए थे और लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए थे। सिक्कों के चलन को लेकर सबसे ज्यादा अफवाहें सब्जी मंडी के विक्रेता फैला रहे हैं। प्रशासन तक इसकी रिपोर्ट की गई है। 

छोटे दुकानदार और सब्जी विक्रेताओं ने ही सबसे पहले 10 रुपये और अब एक रुपये का छोटा सिक्का नकली बताकर लेनदेन बंद किया। रिजर्व बैंक ने एक रुपये के छोटे सिक्के को चलन में बताते हुए इसका लेनदेन करने को कहा है। 

मुद्रा लेने से इंकार पर दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान है। रिजर्व बैंक ने हाल में ही आगरा में दो ट्रक सिक्के भेजे हैं, जिन्हें टोल प्लाजा से लेकर मंडियों, दुकानों पर वितरित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed