फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ravana's cry taken out with Ganesh worship

गणेश पूजन के साथ निकाली गई रावण की दुहाई

Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ravana's cry taken out with Ganesh worship
टूंडला के श्रीनगर रामलीला महोत्सव में गणेशजी की शोभायात्रा का शुभारंभ करते महोत्सव समिति के पदा - फोटो : TUNDLA
टूंडला। कोविड-19 महामारी के बीच श्रीनगर रामलीला महोत्सव के तहत शनिवार रात प्रथम पूज्य श्रीगणेशजी का पूजन कर रामलीला महोत्सव का आगाज किया गया। इसके साथ ही नगर में बैंडबाजे के साथ नगर में रोमांचकारी रावण की दुहाई निकाली गई।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पचौरी बिट्टू ने गणेशजी का पूजन किया। आरती संयोजक जयजीव पाराशर और द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार और कृष्ण हरेंद्रपाल ने उतारी। इसके बाद भव्य झांकी और बैंडबाजों के साथ गणेशजी को नगर भ्रमण कराया गया। नगर में गाजेबाजे के साथ लंकापति रावण की दुहाई की गूंज सुनाई दी। रावण की दुहाई का दहशत भरा मंचन रोमांचकारी था।
विज्ञापन

रावण एक हाथ में धनुष और एक हाथ में तलवार लिए जिधर भी दहाड़ मारता उधर ही नगर में लोग दूर हट जाते। रामलीला महोत्सव समिति के आचार्य राजीव दुबे ने बताया कि गणेश पूजन के साथ रावण की दुहाई नगरवासियों तक रामलीला महोत्सव का संदेश पहुंचाने के लिए निकाली जाती है। इस दौरान डायरेक्टर रमेशचंद्र कपूर, दुष्यंत जादौन, बबलू परमार, रामतीर्थ चक, डॉ. गौतम सिंह नौहवार, दुष्यंत जादौन, कौशलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव में श्रीराम जन्म व बाल लीलाओं का मंचन आज
श्रीनगर रामलीला महोत्सव में रविवार को श्रीराम जन्म और बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन किया जाएगा। रामलीला मैदान में होने वाली सभी लीलाओं के दौरान कोविड-19 का पूरा ध्यान रखा जायेगा। यह जानकारी रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुशील पौनियां ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed