फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration will be distributed at 779 shops from today

आज से 779 दुकानों पर होगा राशन का वितरण

Sun, 06 Nov 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ration will be distributed at 779 shops from today
मैनपुरी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत सितंबर का राशन सात नवंबर से जिले भर की राशन की दुकानों पर विततिर किया जाएगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही 24 दुकानों पर अवशेष बचे तेल, नमक और चना का वितरण भी अंत्योदय राशान कार्डधारकों को किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव के बाद से ही राशन वितरण देरी से चल रहा है। नवंबर में अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गेहूं और चावल क वितरण किया जाएगा। सात नवंबर से 15 नवंबर तक ये वितरण चलेगा। इसमें अंत्योदय राशन कार्डधारक को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल दिया जाएगा। इसके लिए सभी राशन कार्डधारकों को दो रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो की दर से चावल का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही 24 दुकानों पर अवशेष जून के सापेक्ष आवंटित रिफाइंड, चना और नमक का वितरण भी किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि कुल 387 पैकेट प्रति सामान अवशेष हैं। इनका वितरण अंत्योदय राशन कार्डधारकों को निशुल्क पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी डीलरों को समय से वितरण कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed