{"_id":"5f737b4d8ebc3e9ba205245e","slug":"ration-shope-suspend-kasganj-kasganj-news-agr461504955","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की तीन दुकानें निरस्त, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की तीन दुकानें निरस्त, एक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला पूर्ति विभाग ने अनियमितता बरतने पर तीन डीलरों की दुकान निरस्त करते हुए 15 हजार रुपये की प्रतिभूति को जब्त कर लिया गया। वहीं एक दुकान निलंबित कर दी गई। इधर, चना वितरण में अनियमितता पर 10 दुकानों पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वहीं दो दुकानों की 20 हजार रुपये की प्रतिभूति जब्त कर ली गई।
आपूर्ति विभाग को पटियाली के बिजौरा की गीता देवी, सिढ़पुरा के नाथूपुर के विजेंद्र सिंह, अमांपुर के राकेश कुमार के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर दुकानों को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच में शिकायत सही मिली। इस पर तीनों दुकानों को निरस्त कर दिया गया। वहीं इन दुकानों की 5- 5 हजार रुपये की प्रतिभूति को भी जब्त कर लिया गया।
इधर, दो किलो के स्थान पर एक किलो चना वितरण करने पर सोरों के कायमपुर बहेड़िया के राशन डीलर की दुकान को निलंबित कर दिया गया। वहीं निशुल्क चना वितरण में अनियमितता की शिकायत पर गंजडुंडवारा नगर की 10 दुकानों की 50 हजार रुपये की प्रतिभूति को जब्त कर लिया गया। गंजडुंडवारा के धवा के राशन डीलर प्यारे मिंया, सलेमपुर बीबी की राशन डीलर ऊषा देवी की चना वितरण में अनियमितता मिलने पर 10-10 हजार रुपये की प्रतिभूति जब्त की गई है।
विज्ञापन
राशन डीलर शासन से निर्धारित मात्रा में कार्डधारकों को राशन का वितरण करें। यदि किसी डीलर के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यवीर सिंह, डीएसओ
राशन दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता
कासगंज। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत रिक्त उचित दर की नई दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। जहां स्वयं सहायता समूहों के आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं, वहां तीन अक्तूबर को ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव कराए जाएं। जिन ग्राम सभाओं में किन्हीं कारण तीन या 10 अक्तूबर को प्रस्ताव बैठक नहीं हो पाती है तो प्रत्येक दशा में 17 अक्तूबर को बैठक अवश्य कर ली जाए। जनपद के ब्लाक पटियाली की ग्राम पंचायत नरथर, रतनपुर फतियापुर, नगला बैरू, ब्लाक गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत बंगसनगर, रसूलपुर अरोरा, मस्तीपुर, ब्लाक सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत फतेहपुर शेखूपुरा, ब्लाक कासगंज की ग्राम पंचायत नौगवां, तबालपुर मौसमपुर, झाबर, ब्लाक सोरों की ग्राम पंचायत नगला उल्फत और तोलकपुर की रिक्त उचित दर दुकानों का आवंटन निर्धारित तिथि के अनुसार किया जाएगा। संवाद