फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration, scems

राशन घोटाला करने वाले सचिव सहित के खिलाफ एफआईआर

Tue, 19 Nov 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
ration, scems
मैनपुरी। जिला सहकारी संघ द्वारा संचालित तीन राशन की दुकानों पर सैकड़ों क्विंटल राशन का घोटाला हुआ है। पूर्ति विभाग को जब इसकी जानकारी हुई तो जांच शुरू की गई। जांच में घोटाला साबित होने के बाद सहकारी संघ के सचिव समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर में छपट्टी, कचहरी रोड और मोहल्ला अग्रवाल की राशन की दुकानें जिला सहकारी संघ से संचालित हैं। इसमें कचहरी रोड राशन की दुकान छपट्टी में संबद्ध थी। इन तीनों ही दुकानों पर राशन का घोटाला किया गया। वितरण के बाद बचने वाले राशन को जहां स्टॉक में नहीं दिखाया गया तो वहीं मिड-डे-मील का राशन भी स्कूलों को नहीं दिया गया। 270 क्विंटल से अधिक राशन का गोलमाल किया गया। जानकारी तब हुई जब दोनों दुकानों के सेल्समैन चिकित्सीय अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग की जांच में घोटाला साबित होने के बाद पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन ने जिला सहकारी संघ के सचिव सुरेश बाबू सागर व सेल्समैन मुनेश पाल और छोटेलाल पर एफआईआर दर्ज कराई है। राशन वितरण के लिए फिलहाल जिला पूर्ति अधिकारी ने छपट्टी राशन की दुकान को गाड़ीवान में डीलर कुसुमलता के यहां, कचहरी रोड राशन की दुकान को आवास विकास में डीलर सुनीता के यहां और मोहल्ला अग्रवाल की राशन की दुकान को बंशीगोहरा में धर्मेंद्र कुमार के यहां संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में ठप रहा एमडीएम
छपट्टी और कचहरी रोड की राशन की दुकानों से तो संबंधित परिषदीय विद्यालयों को भी राशन उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके चलते अक्तूबर और नवंबर में मिड-डे-मील प्रभावित रहा। जांच में विद्यालय के शिक्षकों ने भी राशन न देने की पुष्टि की है।
ऐसे हुई जानकारी
सितंबर माह के वितरण के बाद छपट्टी के सेल्समैन मुनेश पाल सिंह और मोहल्ला अग्रवाल के विक्रेता छोटेलाल दोनों एक साथ चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए। पूर्ति निरीक्षक ने राशन की दुकानों पर पहले से रखे स्टॉक को हस्तांतरित कराने के लिए पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच कराई तो घोटाला खुलकर सामने आया गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
दस लाख से अधिक का हुआ घोटाला
तीनों दुकानों पर कुल गेहूं का 88.5 क्विंटल और चावल का 182 क्विंटल हजम कर लिया। गेहूं की अगर बाजार में कीमत देखें तो लगभग 1.75 लाख रुपये और चावल की बाजारी कीमत के अनुसार 8.25 लाख रुपये के राशन का घोटाला किया गया। दस लाख का राशन सहकारी संघ के सचिव और सेल्समैन हजम कर गए।

सहकारी संघ की संचालित राशन की तीन दुकानों पर घोटाला सामने आया है। इनमें से एक दुकान संबद्ध थी। सहकारी संघ के सचिव और दोनों दुकानों के सेल्समैन के खिलाफ घोटाले की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed