फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration not given to card holders after getting thumb impression

Agra News: अंगूठा लगवाकर कार्डधारकों को नहीं दिया राशन

Sat, 27 Apr 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 27 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Ration not given to card holders after getting thumb impression
अंगूठा लगवाकर कार्डधारकों को नहीं दिया राशन
विज्ञापन


राशन डीलर के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। भले ही राशन कार्ड धारकों की घटतौली रोकने के लिए शासन ने ई-पॉश मशीन दे दी हो। लेकिन राशन डीलर घटतौली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गांव ताहरपुर में राशन डीलर ने अंगूठा लगवाकर कार्ड धारकों को राशन न देकर लौटा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग जिलाधिकारी से की है।

विकासखंड घिरोर की ग्राम पंचायत ताहरपुर में राशन डीलर मीनादेवी ने शनिवार को कार्डधारकों के अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया। दुकान से उनको लौटा दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो दो-तीन दिन बाद आकर राशन लेने की बात कही। कार्डधारकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गांव में प्रदर्शन करके जांच कराए जाने की मांग जिला अधिकारी से की है। हरिश्चंद्र, गुरवेश, गुलशन, बब्लू, महेंद्र, सत्यप्रकाश, राजीव कुमार, संजय कुमार, महाराज सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रमोद, प्रदीप, फरीद खां, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन




कांटे पर बाल्टियों में वजन रखकर अंगूठा लगवा लिया। जब राशन के लिए कहा तो कह दिया कि अभी नहीं आया है। जब राशन आ जाएंगा उसके बाद दिया जाएगा। राशन के लिए कई चक्कर भी लगाए लेकिन उनको राशन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूली



हर माह यही हाल रहता है। अंगूठा लगवा कर लौटा दिया और राशन नही दिया है। अन्य महीनों में भी यही हाल रहा है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसके चलते राशन डीलर मनमानी करता है।

नीलेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed