कासगंज: 2.53 लाख कार्डधारकों को निशुल्क रिफाइंड, चना और नमक के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
जिला पूर्ति विभाग ने डीलरों को अप्रैल माह के गेहूं व चावल करा दिया है, लेकिन रिफाइंड तेल, चना व नमक की आपूर्ति नहीं हो सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने निशुल्क राशन वितरण को तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन कासगंज जिले में अप्रैल माह के लिए अभी तक राशन की आपूर्ति नहीं मिल सकी है। जिससे जिले के 2.53 कार्डधारकों को योजना का लाभ पाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। जबकि जिला पूर्ति विभाग ने डीलरों को अप्रैल माह के गेहूं व चावल करा दिया है।
गरीबों के लिए शासन से पहले मार्च माह तक राशन के साथ रिफाइंड, चना व नमक वितरण की योजना को लागू किया गया। दोबारा सरकार बनने पर इस योजना को तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया। अप्रैल माह के राशन के साथ कार्डधारकों को इनका वितरण किया जाना था। विभाग ने डीलरों को खाद्यान्न का तो उठान करा दिया है, लेकिन अभी तक शासन से इनकी आपूर्ति नहीं हो सकी है।
10 मार्च तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मार्च माह का राशन का वितरण किया गया। अभी तक शासन से अप्रैल के राशन वितरण के संबंध में भी कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में कार्डधारकों को अप्रैल माह के राशन और चना, नमक रिफाइंड पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
आंकड़े
पात्र परिवार - 225707
अंत्योदया कार्डधारक - 27593
कुल राशन कार्ड धारक - 253300
जिला पूर्ति अधिकारी केएन सिंह ने कहा कि शासन से अभी तक रिफाइंड, चना, नमक की आपूर्ति नहीं कराई गई है। विभाग ने डीलरों को अप्रैल के राशन का उठान करा दिया है। अभी वितरण के लिए तारीख निर्धारित नहीं की है। शासन से तिथि निर्धारित होने पर राशन का और आपूर्ति मिलने पर रिफाइंड, नमक चना का वितरण कराया जाएगा।