फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rath Yatra Mahotsava celebrated at Dwarkadhish Temple in Mathura

मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर में मनाया गया रथयात्रा महोत्सव, विशेष शृंगार में दिए ठाकुरजी ने दर्शन

Sun, 11 Jul 2021 05:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Jul 2021 05:20 PM IST
सार

मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह को समयानुसार मंदिर के पट खुले। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। 

विज्ञापन
Rath Yatra Mahotsava celebrated at Dwarkadhish Temple in Mathura
द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर ठाकुरजी को विशेष शृंगार के साथ सुंदर वस्त्र धारण कराए गए। रथयात्रा महोत्सव में ठाकुरजी के श्री विग्रह को सुजज्जित रथ में विराजमान कराया गया। इसके बाद श्री विग्रहों को मंदिर के जगमोहन में विराजमान कराकर भक्तों को दर्शन कराए गए। 

विज्ञापन


मंदिर के सभी मुखिया ठाकुरजी की हवा करते हुए आस्था भाव के साथ भ्रमण कराते रहे। अपने आराध्य राजाधिराज के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे। मंदिर परिसर ठाकुर द्वारिकाधीश के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। इस अवसर पर ठाकुरजी को आम एवं जामुन का विशेष प्रसाद निवेदित किया गया। साथ ही रथ के घोड़ों को खिलाने के रूप में चने की दाल का भोग लगाया गया है।
विज्ञापन


पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह 10 बजे रथयात्रा की पहली झांकी खुली और उसके कुछ समय बाद दूसरी झांकी और तीसरी झांकी के दर्शन हुए। चौथी झांकी दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक खुले। मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इसके बाद मंदिर के जगमोहन में ठाकुरजी को रथ में विराजमान कराकर भ्रमण कराया गया। मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार, राजीव, त्रिलोकीनाथ झापटिया, अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक, बनवारीलाल, रोकड़िया सत्यनारायण, समाधानी राजीव चतुर्वेदी, ब्रजेश चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, कन्हैयालाल आदि मौजूद । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed