फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rat destroyed the electricity of half the city people got upset in scorching heat Etah news 

Etah: एक चूहे ने गुल कर दी आधे शहर की बिजली, भीषण गर्मी में परेशान हो गए लोग 

Fri, 01 Jul 2022 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 06:09 PM IST
सार

जिले में एक चूहे की हरकत ने आधे शहर को परेशान कर दिया। चूहा ओसीबी मशीन में घुस गया, जिसकी वजह से फीडर में फॉल्ट हो गया। सुबह के समय हुए इस फॉल्ट की वजह से आधे शहर की बिजली गुल हो गई।
 

विज्ञापन
Rat destroyed the electricity of half the city people got upset in scorching heat Etah news 
चूहा - फोटो : getty

विस्तार

एटा के यूपीएसआईडीसी फीडर पर शुक्रवार सुबह के समय ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) मशीन में चूहा घुस गया। इस वजह से फॉल्ट हो गया और करीब चार घंटे तक आधे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप रही। सुबह के समय बिजली न आने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शहर में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद कई जगह फॉल्ट होने की वजह से करीब छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी। जबकि शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह 5 बजे से बिजली गुल हो गई। काफी देर इंतजार करने के बाद जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने फोन कर जानकारी की। बताया गया कि यूपीएसआईडीसी फीडर पर कोई फॉल्ट हुआ है। जिसकी वजह से आपूर्ति बंद की गई है। दरअसल ओसीबी मशीन में एक चूहा घुसने की वजह से फॉल्ट हो गया। करंट से चूहे के चीथड़े बिखर गए। जिसके बाद मशीन की सफाई कराई गई। इस पूरी कवायद में सुबह 9 बजे तक आधे शहर की बिजली गुल रही। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की हुई। बिजली न आने की वजह से घरों में लगी सबमर्सिबल पंप नहीं चल सकीं और लोग दिनचर्या के कार्यों के लिए बैठे रहे या फिर आसपास के हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।

विज्ञापन

इन मोहल्लों की गुल रही बिजली

नेहरू नगर, नगला भजा, शिवओमपुरी, हिंदू नगर, सुनहरी नगर, नई बस्ती, बारहबीघा, घंटाघर, मेहता पार्क, गली बल्देव सहाय, रेवाड़ी मोहल्ला, कटरा मोहल्ला, गांधी मार्केट, महाराणा प्रताप नगर, विजय नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले लोग 

सुबह पांच बजे से बिजली चार घंटे तक गायब रही। जिसकी वजह से पानी नहीं भर सके और नहाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। - जितेंद्र कुमार, नेहरू नगर

बृहस्पतिवार रात में कई बार बिजली कटौती हुई। वहीं शुक्रवार सुबह सोकर उठे तब भी बिजली नहीं थी। सुबह 9 बजे बिजली आई। - रिंकू यादव, शिवओमपुरी

चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही

यूपीएसआईडीसी फीडर पर सुबह के वक्त ओसीबी मशीन में चूहा घुसने की वजह से फॉल्ट हो गया। जिसके चलते करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। मरम्मत कराने के बाद नौ बजे विद्युत आपूर्ति संचालित कर दी गई। - आरबी रॉय, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed