फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rashtriya swayamsewak sangh will double her power

छह महीने में अपनी 'ताकत' दोगुनी करेगा आरएसएस, वृंदावन में यूं बन रही योजना

Tue, 29 Aug 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 29 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
rashtriya swayamsewak sangh will double her power
RSS
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अगले छह महीनों में अपनी ताकत दोगुनी करनी है। इसके लिए वृंदावन में होने वाली समन्वय समिति की बैठक में संघ और संघ के जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों को टारगेट दिया जाएगा। अगर किसी जिले में एक लाख स्वयंसेवक हैं तो वहां 2 लाख किया जाना है।
विज्ञापन


अभी तक प्रदेश भर में गणवेशधारी स्वयंसेवकों की संख्या 30 लाख है। संघ विजयादशमी से नए लोगों को जोड़ने के लिए मुहिम भी शुरू करेगा। 
वृंदावन के केशवधाम में होने जा रही आरएसएस की समन्वय बैठक में संघ और उसके जुड़े सभी 40 संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी पहुंचेंगे। एक सितंबर से तीन सितंबर तक चलने वाली इस समन्वय बैठक में संघ अपनी ताकत बढ़ाने का मास्टर प्लान तैयार करेगा। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख मोहन भागवत पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ पदाधिकारियों को टिप्स देंगे। संघ का मानना है कि भाजपा शासनकाल में संघ को आसानी के साथ मजबूत किया जा सकता है। संघ जितना मजबूत होगा भाजपा को उतना ही फायदा होगा। लिहाजा भाजपा भी इसमें सहयोग करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ब्रज प्रांत में स्वयंसेवकों की संख्या तीन लाख के करीब है। फरवरी 2018 तक ब्रज प्रांत को स्वयंसेवकों की संख्या 6 लाख करनी होगी। पूरे प्रदेश में गणवेशधारी स्वयंसेवक 30 लाख हैं तो साठ लाख के करीब संख्या हो जाएगी। संघ विजयादशमी से नए लोगों को जोड़ने के लिए मुहिम भी शुरू करेगा।

हर घर से एक स्वयंसेवक

rashtriya swayamsewak sangh will double her power
rss - फोटो : अमर उजाला
संघ के सभी संगठन नएस्वयं सेवक बनाएंगे। हर घर से एक स्वयंसेवक बनाने का लक्ष्य दिया जा रहा है। लोगों को जोड़ने के लिए संघ ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगा और समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा। मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वृंदावन के केशवधाम में समन्वय मीटिंग की तैयारियों को लेकर बैठक भी की। केशवधाम में उस हॉल को भी देखा जहां समन्वय मीटिंग होगी।

31 की शाम को पहुंचेंगे अमित शाम

rashtriya swayamsewak sangh will double her power
अमिर शाह - फोटो : social media
संघ की समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह 31 की शाम को पहुंच जाएंगे। अमित शाह के साथ कई दूसरे मंत्रियों के भी पहुंचने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed