फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rashmi Rajput became SP Mahila Sabha State Secretary

Agra News: रश्मि राजपूत सपा महिला सभा प्रदेश सचिव बनीं

Wed, 27 Mar 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rashmi Rajput became SP Mahila Sabha State Secretary
रश्मि राजपूत सपा महिला सभा प्रदेश सचिव बनीं
विज्ञापन


-दो बार लड़ चुकी भोगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव से पहले सपा ने लोधी बहुल विधानसभा क्षेत्र भोगांव की रहने वाली रश्मि राजपूत को सपा महिला सभा का प्रदेश सचिव बनाया है। रशमी राजपूत भोगांव विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं। दोनों बार उनको सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती की रहने वाली रश्मि राजपूत लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में भोगांव विधानसभा से राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर भोगांव विधानसभा से चुनाव लड़ा। इस बार भी उनको सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य ने हराया।
विज्ञापन


अब लोकसभा चुनाव से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर लोधी मतदाताओं के बीच सेंध लगाने की कोशिश की है। उनको समाजवादी महिला सभा में प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य का कहना है कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। लोधी मतदाताओं के बीच पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed