{"_id":"5f4121678ebc3e3cc77e449d","slug":"rashan-mainpuri-news-agr4558167168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद कर भागा राशन डीलर, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान बंद कर भागा राशन डीलर, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शहर में स्टेशन रोड के पास राशन न मिलने को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला हरिदर्शन नगर में संचालित राशन की दुकान में डीलर ताला डालकर कहीं चला गया। काफी देर तक उपभोक्ता इंतजार करते नहीं लेकिन वह नहीं आया तो राशन के लिए लाइन में लगे गुस्साए लोगों ने दुकान के बाहर ही प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को आवास विकास क्षेत्र के लोग स्टेशन रोड के पास हरिदर्शन नगर में संचालित राशन की दुकान पर राशन लेने पहुंचे थे। ग्राहकों ने बताया कि यहां डीलर सूरज सिंह ने दो चार लोगों को राशन वितरण करने के बाद दुकान बंद कर दी। राशन के लिए लाइन में खड़े लोगों ने जब वितरण के लिए कहा तो वह उनसे अभद्रता करने के बाद वह कहीं चला गया।
काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने जिलाधिकारी से राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में विनीता, रामसखी, संतोष देवी, साधना, नीलम, रामलली, देवश्री, प्रियंका आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
राशन वितरण क्यों नहीं किया गया इस बारे में जानकारी की जाएगी। अगर ग्राहकों से अभद्रता की गई है तो उनके बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दीपक जैन, पूर्ति निरीक्षक।