फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rare astrological yoga formed after 190 years on Shri Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर 190 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग

Fri, 15 Aug 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 15 Aug 2025 12:02 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार 190 वर्ष बाद दुर्लभ योग बन रहा है। जन्माष्टमी का व्रत रखने और श्रीकृष्ण का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को संतान सुख, वंश वृद्धि, सुख शांति मिलेगी।

विज्ञापन
rare astrological yoga formed after 190 years on Shri Krishna Janmashtami
जन्माष्टमी - फोटो : Instagram/divine_flutee

विस्तार

जन्माष्टमी पर शनिवार को 190 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि जन्माष्टमी तिथि शुक्रवार रात 11:49 बजे से शनिवार रात 9:34 बजे तक है। शुक्रवार को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में, गुरु मिथुन राशि में और मंगल कन्या राशि में होगा। ऐसे में 190 साल के बाद जन्माष्टमी पर गौरी, बुध आदित्य, वेशी, अमृत सिद्धि, गजलक्ष्मी और राजराजेश्वर योग बन रहा है।
विज्ञापन

 

इससे पहले ग्रहों का ऐसा ही योग 1835 में बना था। चंद्रमा, सूर्य, मंगल और गुरु 190 साल बाद जन्माष्टमी पर एक जैसी स्थिति में होंगे। जन्माष्टमी का व्रत रखने और श्रीकृष्ण का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को संतान सुख, वंश वृद्धि, सुख शांति मिलेगी। उनके सारे मनोरथ पूरे होंगे। बटेश्वर मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि शौरीपुर बटेश्वर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां हो रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि अनुसार लगाएं लड्डू गोपाल को भोग
ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि मेष राशि वाले सेब, वृषभ राशि वाले माखन, मिथुन राशि वाले फल, कर्क राशि वाले माखन, सिंह राशि वाले दूध, कन्या राशि वाले पेड़ा, तुला राशि वाले केला, वृश्चिक राशि वाले अनार, धनु राशि वाले अंगूर, मकर राशि वाले मेवा, कुंभ राशि वाले उड़द की दाल, मीन राशि वाले अन्ननास का भोग लगाकर विशेष पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-सड़क पर गिरते ही टूट गई मासूम की गर्दन: फेंकने से पहले पिता ने पिलाया कीटनाशक, पत्नी का गुस्सा बेटे पर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed