फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raped of six year old girl in agra

धार्मिक स्थल पर छह साल की बच्ची से रेप, चीखने पर जान लेने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Sep 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 24 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
raped of six year old girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के एक मोहल्ले में छह साल की बालिका से 25 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। युवक बालिका को घर के बाहर से खेलते समय अगवा कर ले गया था। इसके बाद मोहल्ले के पार्क में बने धर्मस्थल के अंदर ले जाकर हवस का शिकार बनाया। लोगों ने आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। छह साल की बालिका घर के बाहर अपनी मां के साथ बैठकर खेल रही थी। कुछ देर बाद मां घर में अंदर चली गई। तभी मोहल्ले का युवक विष्णु आया। वह बालिका को उठाकर ले गया।
विज्ञापन


मोहल्ले के एक पार्क में धर्मस्थल बना है। उसके परिसर में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया। उधर, घर के बाहर से बच्ची के लापता होने से उसकी मां ने तलाश शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग भी ढूंढने लगे। लोग धर्मस्थल की तरफ आए तो आरोपी विष्णु भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बच्ची भी पड़ी हुई थी। यह देखकर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने घेराबंदी करके विष्णु को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना स्थल पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा भी आ गए। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा अजय कौशल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

... तो बच्ची की ले लेता जान

आरोपी विष्णु क्षेत्र में ही रहता है। इस कारण से मासूम उससे पहचानती थी। मासूम ने शोर मचाने का भी प्रयास किया था, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया था। इस कारण उसकी चीख बाहर नहीं निकल सकी। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि समय रहते लोग नहीं पहुंचते तो आरोपी बच्ची की जान भी ले सकता था।

आरोपी के खिलाफ लोगों में आक्रोश

आरोपी युवक के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। उनका कहना था कि वह ऐसी हरकत करेगा किसी ने सोचा भी नहीं था। उसे अब मोहल्ले में नहीं रहने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed