{"_id":"5cd4328bbdec22071d1be1f4","slug":"rape-with-girl-accused-opened-fire-at-house-crime-news-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी ने पिटाई लगने के बाद पीड़िता के घर की अंधाधुंध फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी ने पिटाई लगने के बाद पीड़िता के घर की अंधाधुंध फायरिंग
Thu, 09 May 2019 07:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 May 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी सहेली के साथ खेत पर गई थी। तभी एक युवक ने खेत पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटा।
पिटाई से गुस्साए आरोपी युवक ने घर से तमंचा लाकर किशोरी के घर के बाहर जमकर फायरिंग की। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि थाने में इसकी तहरीर देंगे।
घटना एटा जनपद के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ शाम को खेत पर गई थी। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। सहेलियों ने घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को दी।

Trending Videos
परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक को जमकर पीटा। मारपीट से बौखलाया आरोपी घर गया और तमंचा लेकर किशोरी के घर के सामने पहुंच गया। आरोपी ने किशोरी के घर के बाहर जमकर फायरिंग की।
अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सीओ जलेसर रामप्रकाश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जबकि थाना प्रभारी अवागढ़ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।