फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape with 10 year Girl by Minor Boy at kishani Police Station Crime News

बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, एक दिन तक तहरीर दबाए रहा थाने का मुंशी

Wed, 10 Jul 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rape with 10 year Girl by Minor Boy at kishani Police Station Crime News
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन पुलिस दबाने की कोशिश करती रही। 24 घंटे तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ऐसा तब हुआ है, जब सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित पति से मारपीट के मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। 
विज्ञापन


महिला अपराध पर रोक लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं, बावजूद इसके किशनी थाने में बालिका से दुष्कर्म का मामला तहरीर देने के 24 घंटे बाद दर्ज हुआ। पीड़ित पक्ष का साफ कहना है कि उन्होंने सोमवार की सुबह ही मुंशी को तहरीर दे दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद जब गांव में पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची, तब वह मंगलवार को दोबारा थाने पहुंचे। यहां पता चला कि उनकी रिपोर्ट दर्ज ही नहीं हुई है। आला अफसरों से शिकायत करने की बात कहने पर रिपोर्ट मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अजय शंकर राय, एसपी का कहना है कि थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट 24 घंटे बाद दर्ज हुई है, इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी, जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed