फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape

महिला से दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट

Sat, 26 Feb 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
rape
- कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। महिला से दुष्कर्म करने और विरोध पर मारपीट करने के तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव की महिला 27 जुलाई 2021 को शौच करने के लिए गांव से बाहर गई हुई थी। तभी उसे जगदीश व उसके दो अन्य साथी मिल गए। ये सभी दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट कर चुप करा दिया। दुष्कर्म के बाद महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को जानकारी देते हुए घटना की तहरीर दी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने एवं मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed