फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape FIR registered against the young man who jumped into the Yamuna with a young woman.

Agra News: यमुना में युवती के साथ कूदने वाले युवक पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Jun 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rape FIR registered against the young man who jumped into the Yamuna with a young woman.
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के जवाहर पुल से युवती के साथ यमुना में कूदकर जान देने का प्रयास करने वाले युवक पर पीड़िता के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जवाहर पुल के नीचे एक युवक और युवती ने एक-दूसरे के हाथ दुपट्टे से बांधकर यमुना में छलांग लगा दी थी। दोनों को पानी में डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद गोताखोरों ने नदी में कूदकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह युवक के बुलाने पर घर से आई थी। उधर, युवती के परिजन ने थाने में तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। बयान में लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। युवती ने अपने बयानों में बताया कि आरोपी विनोद उसे झांसा देकर कर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। धमकाकर जबरन उसे यमुना में कूदने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed