फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape case,thana aillau,rape with minor girl,376 crime,crime news mainpuri,ilabaans,thana ilau,mainpuri rape

बकरी चराने गई बालिका के साथ दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी, तबियत बिगड़ने पर परिजनों को हुई जानकारी

Mon, 02 Aug 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
rape case,thana aillau,rape with minor girl,376 crime,crime news mainpuri,ilabaans,thana ilau,mainpuri rape
इलाबांस (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में विगत शनिवार को खेत पर बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। अगले दिन तबियत बिगड़ने पर बालिका के परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका विगत 31 जुलाई को खेत पर बकरियां चराने गई थी। आरोप है कि बकरियां चराने के दौरान ददुआ उर्फ धर्मवीर ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले गया। यहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अगले दिन तबियत खराब होने पर परिजनों ने पूछताछ की तो बालिका ने घटना की जानकरी दी। इस पर परिजन पीड़ित बालिका को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
- अभय नरायन राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed