फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape Before Marriage, Now Harassment: FIR Registered Against Husband

UP: निकाह से पहले गंदा काम, फिर हर रात कर दी काली, विवाहिता ने बयां किया वो दर्द; जो शौहर ने दिया

Tue, 12 May 2026 08:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 May 2026 08:07 AM IST
सार

आगरा की एक महिला ने पति पर निकाह से पहले दुष्कर्म और शादी के बाद मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Rape Before Marriage, Now Harassment: FIR Registered Against Husband
मुस्लिम महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक महिला ने अपने पति पर निकाह से पहले दुष्कर्म करने और बाद में शादी के बाद प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर थाना ताजगंज में आरोपी पति नाजिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान उसे भूखा रखा और इलाज से भी वंचित किया गया।
विज्ञापन

महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि नवंबर 2024 में उनका रिश्ता हाथरस निवासी नाजिम के साथ तय हुआ था। आरोप है कि नाजिम ने इंस्टाग्राम पर संपर्क कर अश्लील चैटिंग की और अकेले मिलने का दबाव बनाया। मना करने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। इसके बाद 17 नवंबर, 2024 को सदर बाजार के एक रेस्तरां में बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। सामाजिक दबाव में वह इसे छिपाए रखी और 11 अप्रैल, 2025 को निकाह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद पता चला कि पति के अन्य महिलाओं से संबंध हैं। विरोध करने पर नाजिम ने उनकी निकाह से पूर्व की तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। जबरन संबंध बनाए गए और उसे भोजन तक नहीं दिया गया। इलाज न मिलने पर मायका पक्ष उसे 14 दिसंबर, 2025 को घर ले आया। पुलिस से शिकायत पर 16 जनवरी को पति व ससुरालीजन ने घर आकर धमकी दी। बाद में उन्होंने उनकी फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed