फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramvriksh yadav reached mathura jawahar bagh on the way to delhi

‘दिल्ली चलो’ का ऐलान करने वाला रामवृक्ष ऐसे पहुंचा जवाहर बाग

Fri, 02 Jun 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 02 Jun 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
ramvriksh yadav reached mathura jawahar bagh on the way to delhi
कलावती और रामवृक्ष फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जवाहर बाग कांड का सूत्रधार रामवृक्ष यादव मध्यप्रदेश के सागर से दिल्ली चलो का एलान कर निकला था। इस बीच इसके मथुरा पहुंचने का कारण बहुत सवाल खड़े करता है। बताया गया है कि मध्यप्रदेश से दिल्ली के लिए निकली कथित सत्याग्रह यात्रा का रूट लखनऊ में बैठे कुछ नेताओं के इशारे पर बदला गया था। 
विज्ञापन


कुछ नेताओं के इशारे पर ही रामवृक्ष ने पहले ‘दिल्ली चलो’ का ऐलान किया लेकन बाद में इसे ‘दिल्ली चलो वाया मथुरा’ कर दिया गया। मंशा शासन और प्रशासन को गुमराह कर मथुरा पहुंचकर जवाहरबाग को कब्जाने की थी। रामवृक्ष और उसके समर्थक पहले भी कई दफा जवाहरबाग में विश्राम कर चुके थे। 
विज्ञापन


बता दें कि रामवृक्ष यादव ने वर्ष 2013 में स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह संगठन का गठन किया था। उत्तर प्रदेश के साथ मध्यप्रदेश और बिहार के जनपदों में बाकायदा सदस्य बनाए गए। जब रामवृक्ष बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकार को लेकर हुए संघर्ष में कुछ हासिल नहीं कर पाया तो उसने स्वाधीन भारत सुभाष सेना का गठन कर उसका अध्यक्ष बन गया। 11 जनवरी 2014 को रामवृक्ष यादव ने मध्यप्रदेश के सागर जिले से सत्याग्रह यात्रा शुरू की। पहले यात्रा का प्रचार दिल्ली चलो के नाम किया गया। बैनर और पोस्टर भी इसी नाम से छपवाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच लखनऊ में बैठे कुछ नेताओं ने रामवृक्ष को सलाह दी कि वह ‘दिल्ली चलो वाया मथुरा’ का कार्यक्रम फाइनल करे। बताया जाता है कि रातोंरात कार्यक्रम बदल गया। बैनर और पोस्टर नए छपवाए गए। अब इसके पीछे क्या था? यह पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है लेकिन बताया जा रहा है कि रामवृक्ष यादव जब मध्यप्रदेश से चला था तब ही उसने मन बना लिया था कि जवाहरबाग को घेरना है।


वह बाबा जयगुरुदेव के आश्रम की तर्ज पर ही अपना बड़ा आश्रम खड़ा करना चाहता था। उसका रूट बदलवाने के पीछे भी यही माना जा रहा है। सीबीआई इसी बिंदु पर रामवृक्ष के करीबी राकेश गुप्ता, चंदनबोस और वीरेश यादव से पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ का मेन बिंदु यही रहा कि दिल्ली के लिए निकली यात्रा आखिर मथुरा पहुंची कैसे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed