{"_id":"62000fbf71e87f5b6a322b5b","slug":"ramnager-bandra-express-31-seats-increased-kasganj-news-agr523558823","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की बदलेगी संरचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की बदलेगी संरचना
विज्ञापन
कासगंज। रामनगर से बांद्रा वाया कासगंज दौड़ने वाली ट्रेन (22975, 22976) की अब संरचना बदल जाएगी। जेनरेटर यान को हटाकर सामान्य कोच लगाया जाएगा, इससे ट्रेन में 31 अतिरिक्त सीटें बढ़ जाएगी। इससे यात्रियों को तो सहूलियत मिलेगी ही बल्कि माल ढुलाई की सुविधा भी रहेगी।
ट्रेन में अब तक जेनरेटर सह लगेज यान लगता था, लेकिन अब जेनरेटर यान हटाकर यहां सामान्य कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा चार मीट्रिक टन माल ढुलाई की भी सुविधा हो सकेगी। इस ट्रेन में कुल साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 8, वातानुकूलित श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक समेत कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। शनिवार को बांद्रा से सुबह 5:10 बजे चलकर यह ट्रेन रविवार रात 1:55 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचती है। इसी तरह शनिवार को रामनगर से शाम 4:30 बजे चलकर रात 10:30 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचती है।
- रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की संरचना में बदलाव किया जाएगा। इसके दिशा-निर्देश अधिकारियों ने दे दिए हैं। 10 फरवरी से बदलाव हो जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और इस ट्रेन से माल ढुलाई भी हो सकेगी। - पंकज कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे।