फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramleele, guidline, kasganj

शासन की गाइडलाइन ने बढ़ाई रामलीला के आयोजकों की चिंता

Wed, 30 Sep 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
ramleele, guidline, kasganj
कासगंज। रामलीला आयोजन के लिए रामलीला कमेटियों को गाइडलाइन का काफी दिनों से इंतजार था। अब गाइडलाइन आ गई है, लेकिन यह काफी सख्त है। इसके चलते आयोजक भीड़ नहीं जुटा सकते। ऐसी स्थिति में इस परंपरागत को कैसे जारी रखा जाए, इससे आयोजक परेशान हैं। रामलीला कमेटी ने बैठक करके इस बारे में रणनीति बनाई।
विज्ञापन

रामलीला के आयोजन की तैयारियां काफी समय पूर्व से ही शुरू हो जाती थीं। अभी तक किसी भी रामलीला कमेटी ने कलाकारों की मंडली बुक नहीं की हैं। अभी तक गाइडलाइन का इंतजार था। अब गाइडलाइन आई है तो वे आयोजन की रणनीति की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

रामलीला के आयोजनों एवं दशहरा पर काफी भीड़ जुटती आई है, लेकिन कोरोना की गाइडलाइन में 100 से अधिक लोगों की भीड़ जुटाना मुसीबत का कारण बन सकती है। सभी कमेटियों के सामने गाइडलाइन के मुताबिक आयोजन करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। राम बरात, चट्टा यात्रा और राज्याभिषेक यात्राओं के आयोजन पर भी प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आयोजक
- सरकार ने रामलीला आयोजन के लिए गाइडलाइन जारी की है। बड़ा आयोजन होता है। शहर के ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों के लोग भी रामलीला देखने पहुंचते हैं। ऐसे में 100 दर्शकों की सीमा में आयोजन कराना मुश्किल है। गाइडलाइन के मुताबिक आयोजन करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

- अखिलेश अग्रवाल, संरक्षक, रामलीला कमेटी।
- रामलीला का आयोजन वर्षों से होता आया है, लेकिन कोरोना के प्रतिबंधों के कारण आयोजन कैसे किया जाए। इस पर मंथन हो रहा है। यह वर्षों पुरानी परंपरा है। आयोजन भी आवश्यक है। नियमों की अवहेलना भी नहीं कर सकते। प्रशासन से भी मार्गदर्शन लेंगे। पूरी रणनीति बनाकर आयोजन किया जाएगा।
- दुष्यंत वशिष्ठ, अध्यक्ष, रामलीला कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed