अमर उजाला पर ऑनलाइन श्रीरामलीला: आज देखिए पुत्र कामेष्टि यज्ञ की लीला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूआर कोड स्कैन करते ही शुरू हो गई रामलीला
इस बार रामलीला का मंचन नहीं हो पाया तो हम यही सोच रहे थे कि लीला देख पाएंगे या नहीं। अमर उजाला ने दुविधा को दूर कर दिया। सुबह अखबार पढ़ा, क्यूआर कोड स्कैन करते ही रामलीला मोबाइल स्क्रीन पर शुरू हो गई।
परंपरा कायम रहनी चाहिए
जयपुर हाउस के राजकुमार पुरसनानी ने कहा कि रामलीला आगरा की परंपरा है। यह कायम रहनी चाहिए। इस बार रामलीला का मंचन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अमर उजाला डॉट काम पर रामलीला देखने का अवसर मिला है। देखकर अच्छा लगा।
मानस नगर निवासी मधु कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उतर भारत की प्रसिद्ध रामलीला को ऑनलाइन दिखाने की अमर उजाला की पहल ने पूरे परिवार को प्रेरित किया। सुबह ही सबने बारी बारी क्यूआर कोड स्कैन किया। फिर सबने मोबाइल में लीला देखी।
शनिवार को देखिए पुत्र कामेष्टि यज्ञ की लीला
शनिवार को पुत्र कामेष्टि लीला का मंचन दिखाया जाएगा। राजा दशरथ चिंता में हैं कि उनकी कोई संतान नहीं है। रानी कौशल्या, केकई और सुमित्रा भी चिंतित हैं। ऐसे में मुनि वशिष्ठ ने राजा से कहा कि वह पुत्र कामेष्टि यज्ञ कराएं। इसके लिए ऋृंगी ऋषि को बुलाया गया।
क्यूआर कोड स्कैन कर अमर उजाला यू-ट्यूब चैनल पर देखिए रामलीला

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.